बक्सर, जनवरी 8 -- पेज तीन के लिए ------ बक्सर, हिप्र। सदर अनुमंडल कार्यालय में गुरूवार को जमीन विवाद व विधि-व्यवस्था से संबंधित अहम बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अविनाश कुमार ने किया। इस दौरान जमीन विवाद से संबंधित कई जरूरी मुद्दों पर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के बीच चर्चा की गई। जिसके बाद एसडीएम ने संबंधित अधिकारी व थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि जमीन विवाद से संबंधित मामलों का त्वरित गति से निष्पादन करें। इसके अलावा सदर अंचल सीओ व नगर थानाध्यक्ष को शहर के जमीन विवाद जो मठिया रोड में कब्रिस्तान की जमीन से संबंधित है उसपर लगातार नजर बनाएं रखने और पूर्व में दोनों पक्ष के बीच हुए समझौते का अनुपालन कराने का निर्देश दिया। कहा कि जमीन विवाद से संबंधित जो भी आवेदन आते हैं, उनका निष्पादन करते हुए अधोहस्ताक्षरी को जरूर सूचना दें। इस म...