औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- जम्होर थाना क्षेत्र के अमिलौना कोटा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में गांव निवासी ब्रह्मदेव शर्मा, उनका पुत्र अजय कुमार, पड़ोसी सुदामा सिंह और उनका पुत्र हरेराम कुमार शामिल हैं। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए ओबरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ब्रह्मदेव शर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में कुंडवा गांव के सुनील से 11 डिसमिल जमीन खरीदी थी। उनका आरोप है कि वर्ष 2024 में सुनील ने उसी जमीन की प...