कटिहार, फरवरी 10 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि प्रखंड के बिधौर पंचायत अंतर्गत कचना थाना क्षेत्र के कुचियामोड़ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया। घटना की सूचना मिलते ही कचना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में पीड़ित माजेदुल ने बताया कि जमीन विवाद का मामला जनता दरबार में चल रहा था। इसी दौरान दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना को लेकर कचना थाना में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.