रांची, जनवरी 19 -- रांची। जमीन विवाद में हुई सुरेश स्वांसी की नृशंस हत्या के मामले में अपर न्याययुक्त देवाशीष महापात्रा की अदालत ने नामजद तीन आरोपियों पूरन कुमार स्वांसी, जगदीश स्वांसी और हरि मुंडा के खिलाफ आरोप तय कर दिया। आरोप गठन के साथ ही अब इस मामले में 19 फरवरी से गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी। अभियोजन के अनुसार, तमाड़ थाना क्षेत्र में 12 सितंबर 2025 को सुरेश स्वांसी की उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह सुबह जंगल में मशरूम बटोरने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद अपराधियों ने अमानवीय क्रूरता का परिचय देते हुए सुरेश का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ी में छिपा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...