हाजीपुर, फरवरी 21 -- महनार,संवाद सूत्र। नगर परिषद महनार के वार्ड 14 टांड़ा चौरी में जमीन विवाद को लेकर संजय मिश्रा,पुत्र विन्देशर मिश्रा पर शुक्रवार की देर शाम हमला हुआ। हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल संजय मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया। पीड़ित ने बताया कि वह महनार बाजार स्थित अपनी दुकान से घर लौट रहे थे,तभी तीन हमलावरों ने घात लगाकर हमला किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार,यह हमला गांव के राजेंद्र सिंह के पुत्र मोहन कुमार के साथ पहले से चल रहे जमीन विवाद की रंजिश में हुआ। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महनार-03-शनिवार को अस्पताल में इलाजरत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.