जौनपुर, मार्च 3 -- जफराबाद। क्षेत्र के किरतापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। ऊक्त गांव के श्रीनाथ व उनके पड़ोसी रामचन्द्र से काफी पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है। आरोप है इसी विवाद को लेकर रविवार की शाम को रामचन्द्र के परिवार के लोगो ने श्रीनाथ को गाली- गलौज देते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने के लिए आई घर की महिला सुनीता देवी को भी मारपीट दिया। हमले से श्रीनाथ व सुनीता देवी घायल होो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।घायल श्रीनाथ ने प्राथमिक उपचार के बाद रविवार की रात थाने पर पहुचकर नामजद तहरीर दिया। थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि मामले में तहरीर मिलते ही अरविंद कुमार,रामचन्द्र, तारा देवी एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.