साहिबगंज, फरवरी 3 -- राजमहल , प्रतिनिधि। राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी भट्टा में मंगलवार को जमीन विवाद के मामले को लेकर आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति बुरी तरहघायल हो गया। इसका अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर करने के बाद ले जाने के क्रम में अस्पताल परिसर में ही मौत हो गया। अनुमंडल अस्पताल में मृतक की पत्नी दुखी देवी ने बताई कि हम अपने घर में छप्पर लगा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी उन लोगों के साथ मारपीट करने लगा और कहने लगा यह जमीन मेरा है। दोनों में कहा सुनी होते होते मामला मारपीट में तब्दील हो गया।जिसमें कटहलबाड़ी भट्टा निवासी कार्तिक मंडल(40) बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज...