सुपौल, मार्च 10 -- निर्मली, संवाद सूत्र। नदी थाना क्षेत्र के तुलसियाही में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के ललन सादा और ऐठू सादा घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें गंभीर रूप से घायल ललन सादा को डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की मां भट्टी देवी ने बताया कि गांव के ही रविन्द्र सादा, शंकर सादा, बालेश्वर सादा, रमन सादा सहित अन्य अज्ञात लोग उनके घर के पास पहुंचे और विवादित जमीन में बांस-बल्ला लगाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें ललन सादा और ऐठू सादा घायल हो गए। बाद में सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें ललन सादा को रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मारपीट से संबंधित दोनों पक्षों से आवेदन प्...