गया, मार्च 17 -- बोधगया थाना क्षेत्र के कजरैली गांव में रविवार को आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग कांड में गिरफ्तार दो सहोदर भाईयों समेत चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। बोधगया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कजरैली गांव में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर हुए मारपीट मामले में एक पक्ष से रामप्रीत यादव उर्फ रामकृत कुमार और पिंटू कुमार तथा दूसरे पक्ष से पंकज कुमार और गोल्डेन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की नियत से जानलेवा हमला करने के मामले में दोनों पक्षों से दो-दो कुल चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.