गिरडीह, जून 11 -- गांडेय। गांडेय थाना क्षेत्र के बरमसिया 1 पंचायत के सिजुआ गांव में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से 4 महिलाओं समेत 6 लोग घायल हुए हैं। पहले पक्ष से 40 वर्षीय चुन्नी देवी, 50 वर्षीय धनेश्वरी देवी और 28 वर्षीय रंजीत यादव घायल है जबकि दूसरे पक्ष से 45 वर्षीय पार्वती देवी, 18 वर्षीय कविता देवी और 20 वर्षीय अरविंद यादव घायल हैं। मारपीट और हो हल्ला सुनकर स्थानीय ग्रामीण जुटे और दोनों पक्षों का बचाव किया। घायलों के परिजन घायलों के इलाज के लिए गांडेय सीएचसी पहुंचे। गांडेय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चुन्नी देवी और धनेश्वरी देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया है। पहले पक्ष से चुन्नी देवी ने गांडेय थाना में आवेदन देकर कहा कि वह प्रतिदिन की तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.