मुंगेर, दिसम्बर 15 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र अंतर्गत देवघरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई, जिसमें एक पक्ष के विजय केसरी तो दूसरे पक्ष से भरत मंडल जख्मी हो गए। दोनों जख्मी का इलाज स्वास्थ्य केंद्र टेटियाबंबर में कराया गया। एक पक्ष से जख्मी विजय केसरी ने थाना में आवेदन देकर भरत मंडल एवं अनंत कुमार मंडल को नामजद किया है। जबकि दूसरे पक्ष से जख्मी भरत मंडल ने भी थाना में आवेदन देकर प्रदीप केसरी, विजय केसरी समेत कुल पांच लोगों को नामजद किया है। दोनों आवेदन की पुष्टि थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने करते हुए कहा कि दोनों आवेदन के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। --------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...