गोपालगंज, जनवरी 2 -- सिधवलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहिमा मठिया गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए झझवा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में पूजा देवी, गलुप देवी, प्रभु साह, धर्मशिला कुमारी, रानी कुमारी और प्रीति कुमारी शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष को दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि दस धुर जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.