गोपालगंज, फरवरी 1 -- गोपालगंज। सिधवलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सिधवलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में सभी को मॉडल सदर अस्पताल रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दो बाइक की टक्कर में दूधमूही बच्ची समेत तीन जख्मी गोपालगंज। सिधवलिया थाना क्षेत्र के झझवा गांव के समीप रविवार को दो बाइकों की टक्कर में एक दूधमूही बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सिधवलिया सीएचसी से मॉडल सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है। बताया गया कि बच्ची को डॉक्टर को दिखाने ले जाया जा रहा था। हादसे...