जौनपुर, जनवरी 21 -- जौनपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बंटवारे की जमीन को लेकर विपक्षियों ने दूसरे पक्ष से मारपीट कर घायल कर दिया। ऐसे में पीड़ित पक्ष ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस जांच करते हुए चार पर प्राथमिकी दर्ज की। थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी आनंद शर्मा का आरोप है कि विपक्षी से बंटवारे की जमीन का विवाद है। आरोप है कि उसी विवाद को लेकर विपक्षी शैलेश शर्मा आनंद के घर पहुंचकर बंटवारे की जमीन को लेकर बहस शुरू कर दिए। पुराने बंटवारे को नहीं मानने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई। पुलिस के अनुसार, मारपमीट में एक के घायल होने की सूचना है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...