गाजीपुर, जनवरी 21 -- मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बभनौली हंसराजपुर गांव में मंगलवार को जमीन विवाद में दूसरे की जमीन पर कब्जा करने के लिए बाहर से आये हमलावरो ने मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया। बाहरी लोगो को देखकर गांव वालों का गुस्सा फूट गया और गांव वालों ने हमलावरों की स्कार्पियो और कई मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बारह लोग पकड़े गये एक स्कार्पियो, आठ मोटरसाइकिल भी पकड़ी गई। हमलावर ज्यादातर सैदपुर थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। चौकी प्रभारी हंसराजपुर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...