गिरडीह, फरवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गई है। मारपीट में 42 वर्षीया महिला रुशी देवी गंभीर रूप से घायल हुई है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रुशी देवी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुण्डी गांव का है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में महेशलुण्डी निवासी गोपाल साव की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में महेशलुण्डी निवासी अर्जुन कुमार साव, खूबलाल साव, सारो देवी एवं अमन कुमार साव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अर्जुन कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद रविवार को अर्जुन को न्यायिक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कार...