रांची, जनवरी 4 -- नामकुम, संवाददाता। नामकुम थाना क्षेत्र के अखरा कोचा की प्रियंका कुजूर ने लोवाडीह निवासी रवि कुजूर के खिलाफ गाली-गलौज करने और ईंट से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे की है। इस मामले में नामकुम पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया। थाने में दिए आवेदन के अनुसार, घायल प्रियंका ने बताया कि शनिवार को रवि अपने चार-पांच दोस्तों के साथ उसकी जमीन पर पहुंचा और वहां लगभग 50 साल पहले उसके दादा द्वारा बनाई गई दीवार गिराने लगा। जब प्रियंका ने उसे रोका तो रवि ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में प्रियंका के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसके सामने के कई दांत टूट गए। परिजन उसे गंभीर अवस्था में नामकुम सीएचसी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.