लखीसराय, नवम्बर 27 -- लखीसराय। सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा गांव में गुरुवार को जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान कजरा निवासी स्व सुखदेव मंडल के 55 वर्षीय पुत्र ब्रह्मदेव मंडल एवं उनकी 50 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। पीड़ित ने मारपीट का आरोप स्थानीय ग्रामीण पर लगाते हुए इलाज के उपरांत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.