सहारनपुर, फरवरी 2 -- जमीन विवाद को लेकर खेत पर कब्जे की नीयत से जानलेवा हमला और फायरिंग का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर थाना गंगोह पुलिस ने 11 नामजद व 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर मनिहारान के ग्राम जाण्डखेड़ा निवासी सोनित पंवार पुत्र सतबीर सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह अपने पिता सतबीर सिंह व भाई ललित कुमार के साथ खेती करता है। उनकी सेवा से प्रसन्न होकर ग्राम नागल गुर्जर स्थित कृषि भूमि पदम सिंह व उनकी माता कलावती ने उन्हें दान में दी थी। इसी बात को लेकर सतीश, मुकेश पुत्र बलवीर, सुमित, गुरमीत पुत्र सतीश, सचिन उर्फ मोनू, उपदेश, योगेश पुत्र राजकुमार, पुन्नू उर्फ पदम, सागर पुत्र सेठा, मोनू पुत्र नामालूम व अन्य पांच अज्ञात लोग रंजिश रखने लगे। आरोप है कि 1 मई 2025 को ...