गया, दिसम्बर 16 -- बुनियादगंज थाना क्षेत्र के जोड़ा मस्जिद के पास जमीन विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। आरोपियों में बसेरिया टोला निवासी संजय सिंह के पुत्र शिवम सिंह, जोड़ा मस्जिद के पास रहने वाले बरकत अली के पुत्र परवेज आलम उर्फ राजू और निशार अहमद शामिल हैं। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अग्रसर कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच के लिए वजीरगंज डीएसपी सुनील कुमार पांडेय और बुनियादगंज थाना के एसएचओ पवन कुमार को निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.