समस्तीपुर, जनवरी 19 -- चकमेहसी,। चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर बरगामा गांव में रविवार की देर रात दो पक्ष में जमीनी विवाद को लेकर जमकर भिड़त हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के दौरान जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सूचना पर चकमेहसी पुलिस थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी को लेकर छापेमारी की गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बताया गया है कि पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें दोनों पक्षों के दर्जन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.