गोपालगंज, नवम्बर 16 -- उचकागांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के पेंदुला खास गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने रविवार को गांव के केश्वर यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी परिजन रेणु देवी और पूजा देवी की भी पिटाई कर दी। घटना उस समय हुई, जब केश्वर यादव अपने दरवाजे पर बैठे थे। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनकी जेब से दो हजार रुपए नकद निकाल लिए और केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में घायल तीनों लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर उनके ही परिवार के महातम यादव, उनके पुत्र रंजन यादव, महेंद्र यादव, बहू नीतू देवी और पत्नी शारदा देवी के विरुद्ध उचकागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.