वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जैतपुरा थाना क्षेत्र के आगागंज मोहल्ले में रविवार को दो पक्षों में विवाद के बाद पत्थरबाजी हुई। इसमें एक पक्ष की तहरीर पर दो नामजद और अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। आगागंज के सिद्धार्थ जायसवाल की पत्नी नेहा कक्कड़ ने तहरीर दी। बताया कि दोपहर दो बजे लगभग मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। तभी पड़ोसी वसीउल्लाह और उसके बेटे रिजवान, उसके घर की महिलाएं-बच्चे मजदूरों और अन्य पर पत्थर फेंकने लगे। इसमें एक मजदूर और वह चोटिल हो गईं। बताया कि वसीउल्लाह का एक पुत्र आपराधिक प्रवृत्ति का है। एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि शिकायत के क्रम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जमीन को लेकर दोनों पक्ष में विवाद है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.