गिरडीह, जनवरी 16 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के गादीकला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा अलग-अलग दो लोगों के साथ मारपीट करने की खबर है। गांव के कुछ व्यक्तियों पर मारपीट कर घायल करने का दो अलग-अलग पीड़ितों ने आरोप लगाया है। दोनों ही मामलों में दोनों पीड़ितों ने शुक्रवार को हीरोडीह थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित जानकी सोनार ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गुरुवार की रात मुरली सोनार, उनकी पत्नी चिंता देवी, संगीता देवी एवं रेणू देवी रात के अंधेरे में मेरी जमीन की तार से घेराबंदी कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसे से पीटा। उनके अनुसार आरोपी मुरली सोनार लगातार जान से मारने की धमकी देते हुए कह रहा था कि थाना गए...