भागलपुर, मार्च 24 -- थाना क्षेत्र के निमार्णाधीन फोरलेन, शिवनंदनपुर के समीप जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर डंडे बरसाए। जिसमे दोनों पक्ष से कुल पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद नरेश यादव, जय सूर्या कुमार, गोपाल ठाकुर और दीपनारायण ठाकुर को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। जबकि रघुबीर कुमार का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.