एटा, सितम्बर 15 -- एटा।। श्याम बिहार कालोनी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। फायरिंग के बाद पथराव शुरू हो गया। पथराव होने से लोगों में भगदड़ मच गई और जान बचाकर भागने लगे। जानकारी मिलते ही नगर पुलिस भी पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में दोनों पक्ष से एक-दूसरे के खिलाफ फायरिंग, पथराव की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। श्याम बिहार कालोनी निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 12 सितंबर को दीपक निवासी लोधामई मिरहची सहित नौ नामजद, 25 अज्ञात लोग आए और दीवार तोड़ने लगे। मना करने पर पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि फायरिंग भी की। इसमें वह बच गए। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दूसरे पक्ष से चन्द्रकांता पत्नी राजकमल निवासी लोधामई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.