भागलपुर, जनवरी 30 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर गांव में गुरुवार की दोपहर दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट में दोनों तरफ से नौ लोग गंभीर रूप से हो गए। सूचना पर गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए गोराडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। यहां से सभी को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि एक पक्ष के रामप्रसाद यादव, जनार्दन यादव, अनुपलाल यादव और दूसरे पक्ष के अधिक यादव, मेहंदी यादव, गुड्डू यादव में जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। गुरुवार को दोनों तरफ से पहले कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से लाठियां चलने लगीं। जिसमें दोनों तरफ से नौ लोग घायल हो गए, जिसमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले को लेकर एक तरफ से फूलो देवी के बयान पर और दूसरे पक्ष से रिंकू देवी के बयान पर केस दर्ज ...