गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चियुटहां में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में तब्दील हो गया। इस घटना में एक पक्ष से सन्नी (जन्नी) जायसवाल पुत्र मुन्ना जायसवाल तथा दूसरे पक्ष से मन्नू जायसवाल पुत्र चइत्तर जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने बलवा व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम पक्ष के अनुसार, मन्नू जायसवाल व अन्य लोग उनकी जमीन पर पार्टी कर रहे थे। मना करने पर मन्नू, आकाश, आकाश की मां तथा 3-4 अज्ञात लोगों ने गाली देते हुए मारपीट की, जिसमें सन्नी, प्रदुम्न, राहुल व मुन्ना घायल हो गए। प्रदुम्न बेहोश हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी जंगल कौड़िया ले जाया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.