सीतामढ़ी, फरवरी 6 -- परिहार। थाना क्षेत्र के एकडंडी चांदटोला गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवादित जमीन पर घर बनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी, डंडा, फरसा एवं पत्थर चले। इस झड़प में पांच महिला समेत कुल एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिहार में इलाज कराया जा रहा है। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया मोहम्मद हन्नान (36 वर्ष), मुन्ने (40 वर्ष) जिनत खातून (30 वर्ष) अब्दुल खालिक (48 वर्ष), अब्दुल बारिक (45 वर्ष), नेमत खातून (30 वर्ष), अजरती खातून (35 वर्ष), आमीर (15 वर्ष), सैफ अली (17 वर्ष), रजाउल्लाह (22 वर्ष), शहनाज खातून (60 वर्ष), हसमुन खातून (35 वर्ष) एवं सनाउल्लाह (28 वर्ष) जख्मी हैं। जानकारी के अनुसार शहनाज खातून व तस्लिम के ...