आरा, मई 4 -- आरा। जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी हो गए, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में फतेहपुर गांव निवासी प्रेम कुमार के पुत्र विकास कुमार और अशोक कुमार, जबकि दूसरे पक्ष के ललन राम के पुत्र धर्मेंद्र कुमार और रवींद्र कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का बंटवारा लग चुका है। रविवार की सुबह एक पक्ष की ओर से अपने हिस्से की जमीन पर दीवार जोड़ी जा रही थी। तब दूसरे पक्ष के लोग विरोध करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गया और जमकर मारपीट हुई। ...
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.