गोपालगंज, दिसम्बर 5 -- फुलवरिया। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के मंजिरवां कला के टोला भरपूरवा गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक खूनी संघर्ष छिड़ गया। मारपीट में एक स्कूली छात्रा सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में मुन्ना गोंड की पत्नी कुंती देवी, उनकी पुत्री व स्कूली छात्रा पुष्पा कुमारी तथा दोनों पक्षों के अन्य लोग शामिल हैं। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...