दुमका, दिसम्बर 12 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के खसिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान हंसडीहा अंतर्गत खसिया गांव निवासी उमाशंकर वर्मा के रुप मे की गई है। मारपीट की इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना घर की छज्जा (ओवरहैंग) हटाने को लेकर शुरू हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में एक पक्ष द्वारा घर का छज्जा पड़ोसी की जमीन की ओर निकाले जाने का विरोध किया गया था। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से हंसडीहा थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी एक पक्ष की ओर से पूनम देवी, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से...