कटिहार, दिसम्बर 5 -- कटिहार, एक संवाददाता। कोढ़ा प्रखंड के चंदवा पंचायत के खुदना गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में खगेश पासवान एवं फिरोज आलम, विपिन यादव के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मीणों ने मामले की सूचना रौतारा थाना प्रभारी लालासार बिन्द को दिया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ विवादित भूमि पर पहुंचे और मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। सूचना पर राजस्व कर्मचारी चंदवा अभिषेक आनंद के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से जमीन से संबंधित मूल कागजात दिखाने का आदेश दिया। प्रशासन ने मामले को समझ-बूझकर शांत कराया और आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दिया है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...