नवादा, अप्रैल 12 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता हिसुआ थाना क्षेत्र के उड़सा गांव में जमीन विवाद में शुक्रवार को दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते दोनों पक्ष की तरफ से जमकर लाठी, डंडा, लोहे के रॉड और ईंट पत्थर चलने लगे। स्थिति इतनी विकराल हो गई कि कई लोगों का सिर फट गया। दोनों ओर से दर्जन भर से अधिक लोग घायल होकर जमीन पर कराहने लगे। लोगों के बहे खून से समुचा घटना स्थल लहूलुहान हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मारपीट में स्वर्गीय तुलसी सिंह के पुत्र सुबोध कुमार, बबन कुमार, वृजनंदन सिंह के पुत्र राज, नवल किशोर सिंह के पुत्र राजीव नयन, संजय कुमार के पुत्र रजनीश कुमार, जागेश्वर सिंह के पुत्र विद्यानंदन सिंह, विद्यानंदन सिंह के पुत्र राहुल कुमार, रोहित कुमार और स्वर्गीय भोला सिंह के पुत्र संजय कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.