मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के कटरमाला गांव में जमीन विवाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर एक गुट की वीणा देवी ने गोरौल थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें शिवजी सिंह सहित पांच लोगों को नामजद किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सभी आरोपित दरवाजे पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर हॉकी स्टीक से हमला कर दिया। बचाव में आई सास और पुत्र के साथ भी मारपीट की गई। गले से मंगलसूत्र छीन लिया। वहीं, दूसरे गुट की विभा कुमारी ने उमाशंकर सिंह, मनीष कुमार सहित चार लोगों को नामजद किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह खेत मे घूम रही थी। इसी बीच सभी आरोपित पहुंचकर गाली देने लगे। मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.