मधुबनी, मार्च 15 -- मधुबनी जिले में होली के दिन हुई हिंसक झड़प में महिला की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि देवर ने भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना खजौली थाना के दतुआर गांव की है। जब चापाकल पर पानी भरने के दौरान दोनों के बीच गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस बीच रुण कुमार सिंह की पत्नी रेखा रानी को उसके देवर ने बांस के बल्ले से सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतका का बेटा घायल है। घटना की सूचना पर खजौली सदर-2 एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं हत्या की इस खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं आरोपी देवर की तलाश पुलिस ने तेज कर दी। यह भी पढ़ें- बिहार में 72 घंटे के भीतर दूसरे पुलिस वाले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.