सीतापुर, फरवरी 14 -- सीतापुर, संवाददाता। सिधौली कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने जमीन के विवाद में एक युवती की डंडों व लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के वक्त राजस्व व पुलिस टीम मेड़बंदी कराने पहुंची थी। घटना को लेकर केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। सिधौली क्षेत्र के बांकीपुर मजरा बिलरिया गांव निवासी इसराइल ने दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि 12 फरवरी को उनकी जमीन पैमाइश व मेड़बंदी के लिए राजस्व टीम पुलिस बल के साथ आयी थी। इस दौरान उनकी बेटी भी वहां थी। आरोप है कि तभी उनके विपक्षी शकील, सुफियान, टेंटी ने बेटी को लात घूंसों और डंडों से जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट देख जब ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग निकले। घटना को लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.