कौशाम्बी, अगस्त 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के जलालपुर टेंगाई निवासी भारत लाल यादव ने बताया कि सात अगस्त की शाम पड़ोसी जमीनी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर डंडे से पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी रामसिंह, उसकी पत्नी, बेटे प्रदीप व कुलदीप पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.