नवादा, दिसम्बर 13 -- हिसुआ, निज संवाददाता। शुक्रवार की शाम एक युवक पर को तीन लोगों ने हमला कर दिया। युवक के पेट में चाकू मारकर लहुलूहान कर दिया। वहीं ईंट पत्थर से सिर पर भी हमला किया है। घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सघन चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के नसरतपुर फुलवरिया गांव निवासी बंगाली यादव के 30 वर्षीय पुत्र केदार यादव के रूप में हुई है। घटना हिसुआ के राजगीर रोड स्थित फैमली मेगा मार्ट के समीप घटी। घटना के बारे में बताया जाता है कि जख्मी केदार यादव नरहट रोड की ओर से अपने गांव नसरतपुर फुलवरिया ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। नगर के राजगीर रोड स्थित फैमली मेगा मार्ट के समीप पहुंचने ...