मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मंगुरहिया गांव में जमीन विवाद में युवक को जान मारने का प्रयास किया गया। मामले को लेकर चंदन कुमार महतो ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें भाई प्रिंस कुमार, उसकी पत्नी रूपा कुमारी, उर्मिला देवी को आरोपित किया है। चंदन ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को सभी घर में घुसकर मारपीट की। विरोध करने पर जान मारने का प्रयास किया गया। पत्नी किरण देवी बचाने आई तो उसकी पिटाई कर दी। गले से मंगलसूत्र और जितिया छीन ली गई। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...