गोरखपुर, जनवरी 29 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के बरईपार गांव में जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान ईंट पत्थर भी चले, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए। दोनों पक्षों के तहरीर पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बरईपार में एक पक्ष का आरोप है कि पट्टे की भूमि का पैमाइश 21 जनवरी को राजस्व विभाग द्वारा कराया गया था। विपक्षी 15 से 20 डिसमिल भूमि अवैध कब्जा कर रखा था। उसी भूमि पर निर्माण करने जा रहे थे, जिसका विरोध किया तो मनबढ़ ईंट-पत्थर से मारकर घायल कर दिए। लालू की पुत्री रीनस जो गर्भवती है उसको भी मारकर घायल कर उसका मोबाइल तोड़ दिए। पुलिस ने धर्मदेव, इसकी पत्नी और पुत्री के अलावा सुमन पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष से दुर्गावती ने आरोप लगाया था...