भागलपुर, अप्रैल 21 -- आदर्श थाना नवगछिया क्षेत्र के नगरह जमालपुर टोला में रविवार की दोपहर जमीन विवाद में एक पक्ष की ओर से दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। साथ ही मौके पर मौजूद दिलखुश कुमार (22) पिता टुनटुन मंडल घर चतरमा पुरैनी मधेपुरा को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली दिलखुश के पैर में लगी और वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा। विवाद के बाद उनलोगों ने ईंट, पत्थर भी चलाया। जिसमें भरत सिंह (45) पिता तारिणी सिंह जमालपुर सहित एक महिला भी घायल हुई। घटना के बाद गोलीबारी करने वाला युवक सहित उसके परिवार के अन्य लोग मौके से फरार हो गए। घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद गोली से घायल दिलखुश कुमार को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया। घायल दिलखुश कुमार अपने नाना स्वर्गीय अधिक लाल सिंह के घर नगरह आया हुआ था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.