वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। सोयेपुर की देवी कुमारी ने लालपुर-पांडेयपुर थाने पर तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को पड़ोसी मनबढ़ों ने चोलापुर के हरिबल्लमपुर स्थित पुश्तैनी मकान के पास उनके निर्माण को ढहा दिया। विरोध करने पर मनबढ़ सोएपुर स्थित घर में घुस आए। उनके पति राजेंद्र यादव से मारपीट करने लगे। बेटा सौरभ और वह बीच-बचाव करने गई तो उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। यही नहीं, उनकी चेन नोच ली। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलवाया। पुलिस के अनुसार जमीन विवाद है। तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.