सहारनपुर, फरवरी 2 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर सशस्त्र हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रजापुर निवासी मिथलेश पुत्र संजय ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान शागर पुत्र सतपाल चार अन्य युवकों के साथ घर पहुंचा। आरोप है कि सभी के हाथों में भाले, चाकू और डंडे थे। घर में आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर शागर के परिजन मलकी पुत्र सतपाल, चांदनी पुत्र सतपाल, आरजू पुत्र सतपाल तथा अनु उर्फ रेनुका पुत्र सागर भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी हमला किया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपियों ने जमीन में हिस्सा न होने...