गिरडीह, जनवरी 12 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। मधुबन इन दिनों जमीन विवाद में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अधिकांश जमीन विवाद दोहरी जमाबंदी के कारण बढ़ रहा है। रविवार को मधुबन स्थित कच्छी भवन गेट में जमीन विवाद के कारण खूब माथापच्ची हुई। दोनों पक्ष अपने हक अधिकार के लिए जुगत लगा रहे हैं। रविवार को अपने हक के लिए स्थानीय लोगों ने संस्था के गेट पर डटे रहे। हालांकि बाद में मधुबन पुलिस के मान मनोव्वल के बाद मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि पीरटांड़ के मधुबन मौजा अंतर्गत खाता संख्या 19 के प्लाट संख्या 175 में 55 डिसमिल जमीन पर विवाद है। उक्त जमीन विवाद जेठू महतो, अमृत महतो बनाम पुनई बाई जेठा बाई भिसरावाला कच्छी भवन के बीच लंबे समय से चल रहा है। दोनों पक्ष को न केवल केवाला के माध्यम से जमीन हासिल है बल्कि लंबे समय से जमाबंदी दर्ज होने के साथ साथ लगान रशीद ...