मधेपुरा, जनवरी 29 -- पुरैनी। जमीन विवाद को लेकर कट्टा लहराना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामला दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम गत सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे सपरदह गांव पहुंचे। वहां जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। पुलिस के पहुंचने पर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने तत्परता को दिखाते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसके घर से कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। उक्त मामले में प्राथमिक दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान सपरदह निवासी बलवंत कुमार के रूप में हुई। नशे की हालत में चार युवक गिरफ्तार:कुमारखंड। श्रीनगर थाना पुलिस ने रामनगर बाजार से शराब के नशे में हंगामा करते चार युवकों को गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.