गिरडीह, मई 5 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के बेरहाबाद गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना तीन मई की बताई जा रही है। इस सम्बंध में दोनों पक्षों की ओर से जमुआ थाना में आवेदन दिया गया है। प्रथम पक्ष की सूचक मीना देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि तीन मई को वह अपनी बेटी खुशबू और दामाद अमृत दास के साथ बड़े भैंसूर के घर जा रही थी। रास्ते में घात लगाए महेंद्र तुरी, ललिता देवी, मलवा देवी, सुखदेव तुरी, प्रमिला देवी, उमेश तुरी सहित कई अन्य ने उनपर हमला कर दिया। महेन्द्र तुरी ने दामाद अमृत दास के सिर पर लोहे के रड से मार दिया। इतना ही नहीं उक्त लोंगो ने उनकी बेटी के कपड़े भी फाड़ दिए और जेवरात भी छीन लिये। सूचक के मुताबिक खाता नम्बर 51 के प्लॉट नम्बर 1661 से लेकर 1671 के अधीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.