बगहा, फरवरी 5 -- मैनाटाड़ । बेलबनिया और रमपुरवा गांव में बुधवार को जमीन विवाद में हुई मारपीट में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। बेलबनिया मारपीट में सोहेल अख्तर,शेख मजहर, नीतीश कुमार, भूपेंद्र कुमार एवं रंजीत कुमार घायल हुए हैं। वहीं रमपुरवा गांव में हुई मारपीट में मुकेश कुमार, जेसिका देवी, श्रीमती देवी, मंजू देवी ,गोविंद साह,सरोज साह,उर्मिला देवी एवं मनोज साह घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...