रांची, फरवरी 20 -- रांची। जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में सीआईडी के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत ने वर्षा रानी सिंह और निपुण कुमार को अग्रिम जमानत दे दी। अदालत ने दोनों आरोपियों को 15 दिनों के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि पक्षकारों के बीच मध्यस्थता केंद्र में समझौता हो चुका है। समझौते के तहत 27 लाख रुपये में विवाद सुलझाया गया, जिसमें अधिकांश राशि का भुगतान कर दिया गया है। अभियोजन ने भी जमानत पर आपत्ति नहीं जताई। मामले को लेकर सीआईडी थाना कांड संख्या 05/2025 के तहत केस दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...