लातेहार, फरवरी 20 -- मनिका प्रतिनिधि। मनिका थाना परिसर से महज एक किलोमीटर दूरी पर बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना हुई। जानकारी के अनुसार खाता संख्या 28 एवं प्लॉट संख्या 2381 से जुड़ी विवादित जमीन पर अभिमन्यु यादव के द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। आरोप है कि अभिमन्यु यादव ने बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर उक्त भूमि पर कब्जा शुरू किया, जिसका विरोध करने पहुंचे जमीन के दावेदार कामाख्या प्रसाद एवं उनके परिजनों पर हमला कर दिया गया। इस घटना में कामाख्या प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिमन्यु यादव पिता सूर्यदेव यादव ग्राम पुर्णीपल्हेया मनिका, निखिल यादव पिता नंदकिशोर यादव बजरा हेहल रांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.